2जी घोटाला: सीबीआई के चलते शाहिद बलवा को मिली बेल

सीबीआई ने दिल्ली की एक अदालत से कहा कि सुप्रीम और हाई कोर्ट द्वारा 2जी मामले में बाकी आरोपियों को जमानत पर रिहा करने के मद्देनर वह स्वान टेलिकॉम के प्रमोटर शाहिद उस्मान बलवा की जमानत याचिका का विरोध नहीं करेगी।
गौरतलब है यह सारी जमानत सीबीआई को सुप्रीम कोर्ट की उस फटकार के बाद हो रही है जिसमें कोर्ट ने सीबीआई से पूछा था कि आखिर कब तक वो 2जी स्पैक्ट्रम घोटाले के लिए सभी आरोपियों को तिहाड़ जेल में बंद रखेगी।
उसी के बाद सीबीआई मे सभी आरोपियों के आरोप तय किये और उसके बाद आरोपियों की बेल हुई है। इसी क्रम में आज शाहिद बलवा को भी जमानत मिली है। सीबीआई का कहना है कि बलवा के खिलाफ भी उनके सह आरोपी ओर स्वान टेलिकॉम के निदेशक विनोद गोयंका की तरह ही आरोप लगे हैं जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है। तो भी फिर बलवा की जमानत भी हो जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications