लोकपाल मुद्दे पर यूपीए से रहना होगा सतर्क: किरण बेदी

यदि यह पारित नहीं हुआ तो क्या वह ठीकरा फोड़ेगी ? (हमें) सतर्क रहने की जरूरत है। वह लोकपाल विधेयक का अध्ययन कर रही कार्मिक एवं कानून और न्याय पर संसद की स्थाई समिति के संबंध में जवाब दे रही थीं। समिति के भीतर लोकपाल को संवैधानिक दर्जा दिए जाने सहित अधिकतर मुद्दों पर मौटे तौर पर आम सहमति पर पहुंचने के बाद विचार विमर्श प्रक्रिया को पूरा किया। हालांकि प्रधानमंत्री को लोकपाल के दायरे में लाने के विवादित मुद्दे पर आम सहमति नहीं बन पाई।
किरण ने कहा कि प्रार्थना कीजिए कि लोकपाल विधेयक शीतकालीन सत्र में पारित हो जाए नहीं तो हम फिर सड़कों पर उतरेंगे। फिर राजनीतिज्ञों को फिर निशाना बनाया जाएगा। हालांकि आज उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि बहुत गलत हुआ। किसी को भी कानून हाथ में लेने का कोई अधिकार नहीं है। अपमानजनक व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है। इससे सभ्य समाज की नींव को नुकसान पहुंचता है।












Click it and Unblock the Notifications