क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा सड़क हादसे में बुरी तरह जख्‍मी, हालत नाजुक

Joginder Sharma
दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रहे ऑल राउंडर जोगिंदर शर्मा बृहस्पतिवार तड़के द्वारका में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें पश्चिम विहार स्थित बालाजी एक्शन अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है। सिर की सर्जरी के बाद हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है पर बेहोशी की स्थिति में हैं। जोगिंदर शर्मा मूल रूप से हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं और वर्ष 2007 में टी-20 विश्व कप विजेता इंडिया टीम के सदस्य रहे हैं।

वह हरियाणा क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। जोगिंदर शर्मा का नाम तब चर्चा में आया था, जब 2007 को साउथ अफ्रीका में हुए टी-20 व‌र्ल्ड कप के फाइनल मैच में मिसबाहुल हक को आउट किया था। इसी के चलते भारत यह मैच जीत गया था। जोगिंदर शर्मा हरियाणा पुलिस में डीएसपी भी हैं। उनके घायल होने की सूचना पाकर उनके कोच व परिवार के लोग दिल्ली पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह जोगिंदर सफेद रंग की स्विफ्ट कार से गुड़गांव की ओर से आ रहे थे। उनके साथ उनके दो दोस्त भी थे। जोगिंदर खुद गाड़ी चला रहे थे।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 को जोड़ने वाली द्वारका अंडर पास के नजदीक जोगिंदर शर्मा की कार के आगे कॉल सेंटर की गाड़ी टवेरा जा रही थी। ट्रावेरा ने स्पीड ब्रेकर के पास गाड़ी धीरे किया। इसी क्रम में पीछे से आ रही जोगिंदर शर्मा की कार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जोगिंदर की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जोगिंदर को पुलिस घायल अवस्था में इलाज के लिए तुरंत द्वारका स्थित एक निजी अस्पताल में ले गई, जहां से बालाजी एक्शन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस जोगिंदर के होश में आने की प्रतीक्षा कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+