काले धन को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करें प्रधानमंत्री: रामदेव

मालूम हो कि कुछ माह पूर्व बाबा रामदेव ने विदेशों के बैंकों में जमा काले धन को देश लाने के लिये विशाल आंदोलन छेड़ा था। खैर उस आंदोलन को केंद्र सरकार ने कुचल दिया और बाबा रामदेव को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि इससे पहले भी बाबा रामदेव ने यह ऐलान किया था वह आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का दुष्प्रचार करेंगे।
आपको याद होगा कि बीते 8 नवम्बर को अन्ना हजारे की तरह योग गुरू बाबा रामदेव ने भी कहा कि वह भी आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेगें। पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान बाबा अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस के उम्मीदवारों के खिलाफ अभियान चलाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications