सिरसा: देविवि में इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप शुरू

यह प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी। भीम सिंह ने महिला पहलवानों से परिचय किया और उन्हें खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। इस प्रतियोगिता में कई ऐसी नामचीन महिला पहलवान भाग ले रही हैं जिन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को पदक दिलाए हैं। इससे पूर्व भीम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कुश्ती हमारा पारंपरिक खेल है जिसे बढ़ावा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से कुश्ती के प्रति खिलाडिय़ों का लगाव हुआ है और इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि कुश्ती में देश का नाम विश्वपटल पर चमकेगा।
उन्होंने कहा कि कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने एक अच्छी पहल की है। इससे पहलवानों को मंच तो मिलता ही है, साथ ही दूसरे प्रदेशों की संस्कृति का भी आदान-प्रदान होता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की महिला खिलाड़ी गीता जाखड़ सहित अन्य ने देश को कई पदक दिलाए हैं जो हमारे लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर देविवि के रजिस्ट्रार मनोज सिवाच, स्पोट्र्स काउंसिल के अध्यक्ष प्रो. शमशेर सिंह, सचिव आरपी अहलावत, नेशनल कॉलेज की प्रिंसिपल सुमन गुलाब, डॉ. विजया तोमर, डॉ. ईश्वर मलिक, डॉ. राजेश, नवजीत सिंह, जगदीश भादू सहित अन्य प्राध्यपक, खिलाड़ी व स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
महिला कुश्ती प्रतियोगिता का समापन कल दोपहर को होगा। समापन पर अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान गीता जाखड़ बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगी। उसके बाद 23 नवंबर से पुरुषों की कुश्ती प्रतियोगिता शुरू होगी। उद्घाटन यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. केसी भारद्वाज करेंगे। चैंपियनशिप का 25 नवम्बर को समापन होगा, जिसमें कुलसचिव डा. मनोज सिवाच मुख्यातिथि होंगे तथा अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications