दिल्ली: नकली पासपोर्ट के साथ दंपति गिरफ्तार

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार महेन्द्रपाल सिंह पत्नी जसवीर कौर के साथ वर्ष 1998 में अमेरिका गए थे। वहां ये तय अविध (ओवर स्टेईंग) से ज्यादा समय रुक गए। गिरफ्त में आने पर अमेरिका ने इन्हें भारत वापस भेज दिया था। ये फिर अमेरिका जाना चहाते थे। ऐसे में किसी ने बताया कि ओवर स्टेईंग के कारण असली नाम से वीजा नहीं मिलेगा। अत: इन्होंने वर्ष 2006 में जालंधर से बनवाए गए नकली पासपोर्ट और नकली नाम मनजीत कौर व परविंदर सिंह के नाम से वीजा के लिए आवेदन किया। अमेरिकन एंबेसी ने इनको वीजा नहीं दिया।
अब उसने फिर फर्जी पासपोर्ट से अमेरिका जाने के लिए वीजा के लिए आवेदन किया। खास बात यह रही कि इस बार पिछले बार से बिल्कुल अलग वीजा के लिए दंपति ने अपने असली नामों का प्रयोग किया। अमेरिकन एंबेसी में कागजातों की जांच के दौरान बायो-मेटिक सिस्टम के जरिए इनके फर्जीवाडे का पर्दाफाश हो गया। साजिश के तहत अमेरिकन एंबेसी के अधिकारियों ने कागजातों की जांच के नाम पर इनको बुलाया और पकड़कर चाणक्यपुरी पुलिस के हवाले कर दिया। अमेरिकन एंबेसी में तैनात अधिकारी ऐनी ब्राउन की शिकायत पर चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications