दून एक्सप्रेस हादसे के 8 घंटे बाद रेलमंत्री ने जताया दुख

सत्र के बाद वो जरूर घटना स्थल पर जायेंगे। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ वो बेहद ही दुखद है। घटना की जांच हो रही है औऱ जो लोग इसके जिम्मेदार हैं उन्हें जरूर सजा मिलेगी।
आपको बता दें कि सोमवार रात ढ़ाई बजे हुए भयंकर रेल हादसे में अब तक 7 लोगों क मौत हो गयी है। मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चियां शामिल है। हादसे में एक विदेशी महिला भी शामिल है जिसे आस्ट्रेलिया का बताया जा रहा है।
रेल मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों के लिए पांच लाख रूपए के मुआवजे की घोषणा की है। फिलहाल राहत और बचाव दल अभी भी मौके पर मौजूद है। रेल मंत्रालय ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी
गौरतलब है कि हावड़ा से देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस की एसी बोगी में सोमवार देर रात 2.30 बजे के करीब आग लग गई। ट्रेन के B1 और B2 बोगी को आग के कारण पूरी तरह जल गये हैं। अनिल सक्सेना के मुताबिक मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है क्योंकि आग बहुत भयानक थी।












Click it and Unblock the Notifications