2जी: एयरटेल , वोडाफोन पर सीबीआई का छापा
नयी
दिल्ली। सीबीआई ने आज पूर्व दूरसंचार सचिव श्यामल घोष और दो दूरसंचार प्रदाताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद मुंबई में वोडाफोन और गुड़गांव में एयरटेल के कार्यालयों पर तलाशी ली। इन सभी के खिलाफ प्रमोद महाजन के दूरसंचार मंत्री होने के दौरान स्पेक्ट्रम आवंटन में कथित अनियमितताओं का आरोप है। id="toptextpromo">एजेंसी
के मुताबिक, घोष के अलावा भारत संचार निगम लिमिटेड के पूर्व निदेशक जे आर गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एजेंसी ने बताया है कि मामला दर्ज करने के फौरन बाद सीबीआई के दलों ने मुंबई में वोडाफोन कार्यालय, गुड़गांव में एयरटेल कार्यालय के अलावा घोष और गुप्ता के निवासों पर तलाशी ली। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इन
छापों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारती एयरटेल के अधिकारियों ने बताया कि उसने कार्पोरेट सुशासन और नियामन संबंधी गतिविधियों में हमेशा उच्च मानक रखे हैं। भारती एयरटेल के एक प्रवक्ता ने बताया कि हम बताना चाहते हैं कि हमें समय-समय पर अब तक जितने भी स्पेक्ट्रम आवंटित किए गए हैं। वे सरकार की नीतियों के अनुरूप हैं। प्रवक्ता ने कहा कि हम अधिकारियों को सभी विवरण दे रहे हैं और इस मामले में जब जरूरत होगी, सहयोग करेंगे।











Click it and Unblock the Notifications