अफसोस, मैंने ह‍ी मरवाया था पत्रकार जेडे को: छोटा राजन

Under world don Chhota Rajan
मुंबई। मीड डे के वरिष्‍ठ और खोजी अपराध संवाददाता ज्‍योतिर्मय डे यानि कि जेडे की हत्‍या के मामले में अब एक नया मोड़ आया है। हत्‍या की गुत्‍थी सुलझ जाने के दावे के बाद इस तरह के खुलासे ने वर्कआउट पर सवालिया निशान पैदा कर दिया है। अंडरवर्ल्‍ड सरगन और एक समय में दाऊद का राइट हैंड रह चुका छोटा राजन ने यह कबूल किया है कि उसने ही जेडे को मरवाया था। छोटा राजन ने यह बात स्‍टार न्‍यूज के सामने कबूल की है।

आगे की बात करने से पहले आपको बताते चलें कि बीते 11 जून को जेडे की गोलियों से छलनी कर हत्‍या कर दी गई थी। जेडे उस समय अपने घर से निकलकर ऑफिस के लिये जा रहे थे। मुंबई पुलिस ने इस हत्‍याकांड में जिन 7 लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है उसके बारे में भी पुलिस ने दावा किया है कि वो अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के ही लोग हैं। डॉन छोटा राजन ने स्‍टार न्‍यूज से बातचीत कर बताया कि उसने शक के आधार पर जेडे को मरवाया था मगर अब उसे अफसोस है कि उसने ऐसा किया।

उल्‍लेखनीय है कि जेडे की हत्‍या के बाद से ही इसमें छोटा राजन का हाथ होना बताया जा रहा था। मगर बुधवार को छोटा राजन ने इस बात पर मु‍हर लगा दी और खुद ही कबूला कि हत्‍या उसने ही करवाई थी। हत्‍या के पीछे कारणों के बारे में बताते हुए छोटा राजन ने बताया कि जेडे उसकी गैंग के खिलाफ लिखने लगे थे। छोटा राजन ने हत्‍या के पीछे एक कारण यह भी बताया कि उसे शक था कि जेडे और दाऊद के संबंध है जो उसके लिये खतरा पैदा कर स‍कता है।

छोटा राजन इस बात से नाराज था कि जेडे लगातार उसके खिलाफ लिख रहे थे। छोटा राजन ने स्टार न्यूज से कहा, जेडे लगातार मेरे खिलाफ लिख रहा था, एक बार मैंने उसे फोन किया और पूछा कि क्या मुझसे कोई पेरशानी है। उसने मुझसे बताया कि वह लंदन जा रहा है और मैं वहां उससे मिलूं। जब जेडे लंदन गया तो मेरे इंफोरमर का वहां से फोन आया और उसने कहा कि मैं लंदन नहीं आऊं, क्योंकि वह छोटा शकील के लोगों से मुलाकात कर रहा था।

छोटा राजन को ये भी शक था कि जेडे दाऊद गैंग के करीबी हैं इसीलिए उसके खिलाफ लिख रहे हैं। हालांकि छोटा राजन ने स्टार न्यूज से कहा कि जेडे को मारने का फैसला गलत था। इसलिए भी क्योंकि पत्रकार होने के नाते जेडे को भी हक था कि वो किसी के भी बारे में किसी के लिए भी लिखे। मालूम हो कि छोटा राजन औऱ दाऊद इब्राहिम की दुश्मनी बहुत पुरानी है। मुंबई में वर्चस्व को लेकर राजन और दाऊद के गैंगों के बीच कई बार खून खराबा हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+