मध्य प्रदेश सरकार मुफ्त में करेगी गंभीर मरीजों का इलाज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि डाक्टरों की मांगों को लेकर विचार किया जा रहा है मगर डाक्टरों की इस हड़ताल से मरीजों को जिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है उससे निपटने के लिये सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अब गंभीर मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में इलाज किया जायेगा। श्री चौहान ने बताया कि इस इलाज में आने वाले सभी खर्चों का वहन भी सरकार ही करेगी।
आपको बताते चलें कि राज्य के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का आज चौथा दिन है। राज्य के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का गुरुवार को चौथा दिन है। उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ की हिदायत के बाद ग्वालियर के जूनियर डॉक्टर तो बुधवार को काम पर लौट आए, मगर शेष चार स्थानों भोपाल, इंदौर, जबलपुर व रीवा के जूनियर डॉक्टर अब भी हड़ताल पर हैं। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवा को अत्यावश्यक सेवा घोषित किया है, उसका भी असर जूनियर डॉक्टरों पर नहीं पडा है। भोपाल, इंदौर व जबलपुर में जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई कर गिरफ्तारियां की हैं, वहीं जबलपुर में छात्रावास खाली कराए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications