खाद्य मुद्रास्फीति घटकर 10.63 % पर, फौरी राहत

पिछले साल इसी अवधि में खाद्य मुद्रास्फीति 11.41 फीसद पर थी। आज जारी सरकारी आंकड़ो के अनुसार, सालाना आधार पर प्याज 22.89 प्रतिशत सस्ता हुआ, वहीं गेहूं की कीमतों में 3.63 प्रतिशत की कमी आई। समीक्षाधीन सप्ताह अन्य सभी खाद्य वस्तुओं के दाम उंचे थे। जहां सब्जियों के दाम 27.26 प्रतिशत अधिक थे, वहीं दालें 14.44 प्रतिशत, दूध 10.74 प्रतिशत, अंडा, मांस और मछली 11.73 फीसद महंगे थे।
सालाना आधार पर फलों के दाम भी 5.99 प्रतिशत अधिक थे। मोटा अनाज 3.53 फीसद उंचा था। प्राथमिक उत्पादों की श्रेणी की मुद्रास्फीति 5 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 10.39 प्रतिशत पर थी, जो इससे पिछले सप्ताह 11.43 फीसद पर थी। थोक मूल्य सूचकांक में प्राथमिक उत्पादो का भारांश 20 प्रतिशत का है। गैर खाद्य उत्पादो की महंगाई समीक्षाधीन सप्ताह में 5.33 प्रतिशत पर थी। 29 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में यह 6.41 प्रतिशत पर थी। इसमें फाइबर, तिलहन और खनिज आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications