दिल्ली ब्लास्ट का मास्टरमाइंड किश्तवाड़ में

Delhi blast
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली हाईकोर्ट के पास विस्फोट करके देश को दहला देने वाला आतंकी अमीन उर्फ जहांगीर इस समय कश्मीर के किश्तवाड़ में है। जहांगीर के साथ मंगलवार को हुई एक मुठभेड़ में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गया। हालांकि आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे से निकलतक भाग गया। देर शाम तक सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी था।

सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के कुख्यात आतंकी अमीन के छिपे होने की सूचना पुलिस को सोमवार की रात को मिली। उसके बाद पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर दी। मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों के जवान आगे बढ़ने लगे तो अमीन ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में एसपीओ बिलाल अहमद शहीद हो गया।

दिल्ली धमाके की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) के सामने डॉ. वसीम ने अमीन का नाम लिया था। वसीम को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। चार साल पहले अमीन ने किदरू धार में 63 राष्ट्रीय राइफल्स के दो जवानों की हत्या की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+