गहलोत ने भंवरी को जानने से किया इंकार, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

आपको बता दें कि भंवरी केस में किरकिरी होने के बाद भाजपा ने गहलोत से तत्काल इस्तीफे की मांग की है। इससे पहले सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने सीबीआई को फटकार लगायी थी वो इस केस की जांच जल्द से जल्द पूरी करे ताकि पता लग सके कि भंवरी जिंदा भी है या मर गयी है। कोर्ट ने सीबीआई पर सख्त होते ही कहा कि वो इस केस को आरूषि न बनाये। इसलिए जल्द से जल्द वह इस केस की जांच पूरी करे। अदालत ने 10 दिनों के भीतर भंवरी केस पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
मामले की अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी। सीबीआई अधिकारियों ने विधायक मलखान सिंह के भाई पारस राम विश्नोई से सोमवार को पूछताछ की। भंवरी देवी से संबंध स्वीकार चुके राजस्थान के पूर्व जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा का सीबीआई इंतजार कर रही है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली तो उनसे पूछताछ होगी।
इससे पहले शनिवार को महिपाल की पत्नी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उनका पति निर्दोष है। अगर कांग्रेस ने हमारा साथ नहीं दिया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। लीला ने यह कहकर सबको चौका दिया कि अगर उनके पति के भंवरी से संबंध थे भी तो उन्हें इस बात से कोई एतराज नहीं है, यह तो सदियों से होता आया है, ये तो राजा-महाराजाओं के शौक हैं।
लेकिन भंवरी को ही लेकर इतना शोर क्यों मचाया जा रहा है। क्या भंवरी ही अकेली महिला है जो लापता हुई है। आपको बता दें कि 1 सिंतबर से गायब नर्स भंवरी देवी के पति ने महिपाल के ऊपर भंवरी को अगवा करके हत्या की आशंका का मामला दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications