गुप्त एजेंड़े पर काम कर रही है टीम अन्ना की कोर कमेटी

Social Activist Anna Hazare
दिल्ली (ब्यूरो)। टीम अन्ना के सदस्यों पर हो रहे विपक्षियों के हमले के बीच हजारे के पूर्व ब्लॉगर राजू पारुलेकर ने भी टीम पर हमला बोल दिया है। टीम अन्ना के सदस्यों अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी, प्रशांत भूषण और मनीष सिसौदिया के खिलाफ जंग छेड़ते हुए पारुलेकर ने सोमवार को ऐलान किया कि वह बहुत जल्द ही अन्ना का एक ऐसा पत्र लोगों को दिखाएंगे, जिससे यह अपने आप साबित हो जाएगा कि अन्ना अपनी कोर कमेटी के चार-पांच सदस्यों के गुप्त निजी एजेंडे से किस कदर तंग हैं।

अपने ताजा ब्लॉग पर पारुलेकर ने लिखा है, मैं अन्ना का हाथ से लिखा और हस्ताक्षर किया हुआ एक ऐसा पत्र जारी करूंगा, जिसे वह चाहते थे कि मैं उसे अपने ब्लॉग पर डालूं। पत्र से यह साबित हो जाएगा कि अन्ना अपनी टीम के चार-पांच सदस्यों के हस्तक्षेप और गुप्त निजी एजेंडे से तंग आ चुके हैं। हालांकि पारुलेकर ने कोई समय नहीं बताया है कि वह कब इस पत्र को जारी करेंगे पर कयास लगाया जा रहा है कि शीतकालीन सत्र के शुरू होने के कुछ ही दिनों के भीतर इसे सार्वजनिक कर देंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पारुलेकर ने अपने ब्लॉग पर टीम अन्ना के कुछ सदस्यों पर जोरदार हमला बोला था। इसमें पारुलेकर ने अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी, प्रशांत भूषण और मनीष सिसौदिया को चार लोगों का गिरोह करार दिया था। उन्होंने यह भी दावा किया था कि अन्ना अपनी टीम से इन लोगों को हटाना चाहते हैं। अपनी बात को मजबूती प्रदान करने के लिए पारुलेकर ने अन्ना के उस ब्लॉग का उल्लेख किया था, जिसे अन्ना ने इन लोगों के बारे में खुद लिखवाया था, लेकिन पारुलेकर ने उसे अपने ब्लॉग पर अपलोड नहीं किया था।

कोर कमेटी के पुनर्गठन के बारे में अन्ना हजारे की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पारुलेकर ने कहा, अपने ब्लॉग पर मैंने जो कहा है, वह सही है। क्योंकि अब अन्ना जी ने खुद ही कोर कमेटी के पुनर्गठन की घोषणा कर दी है। ध्यान रहे कि कोर कमेटी के पुनर्गठन संबंधी पारुलेकर के दावे के बाद अन्ना हजारे ने अपने इस ब्लॉगर से नाता तोड़ लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+