किंगफिशर डूब रही है तो डूबने दो : राहुल बजाज

उन्होंने कहा कि वो खुद निजी क्षेत्र में अपना उद्योग चलाते हैं। सरकार से उल्टा प्रश्न करते हुए बजाज ने कहा कि यदि आज बजाज आटो संकट में होती, तो क्या आप मदद करते। यह एक मुक्त अर्थव्यवस्था है, जो मर रहे हैं उन्हें मरने दिया जाना चाहिए।
राहुल बजाज की यह टिप्पणी विजय माल्या के मुश्किल बन सकती है। गौरतलब है कि किंगफिशर को 2010-11 में 1,027 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। कंपनी का कर्ज 7,057.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। सोमवार से एयरलाइन 210 उड़ानें रद्द कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications