लोकपाल पर कांग्रेस की नीयत में खोट: रामदेव

योगगुरू ने कहा कि देश के हित में एक मजबूत लोकपाल विधेयक जरूरी है। इसे पारित करने की बजाय कांग्रेस शुरू से ही इसके विरोध में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकपाल के संदर्भ में संवैधानिक व्यवस्था की बात कर रही है इससे जाहिर है कि उसकी नीयत में खोट है। रामदेव ने एक बार फिर दोहराया कि विदेशों में जमा काला धन किसी भी कीमत पर वापस लाया जाये और उस काले धन को राष्ट्रीय सम्पत्ति घोषित किया जाना जाये। उन्होंने कहा कांग्रेस लोकपाल विधेयक के साथ ही काले धन की वापसी के मुद्दे पर भी आनाकानी कर रही है। काला धन न लाने के सरकार तमाम तर्क दे रही है जबकि हकीकत यह है कि सरकार चाहे तो एक दिन में विदेशों में जमा काला धन वापस ला सकती है।
उन्होंने कहा कि विदेशों में जमा चार सौ लाख करोड़ रूपया देश के लिए काफी जरूरी है, इस काले धन की वापसी से बेरोजगारी एवं गरीबी दूर हो सकती है। योग गुरू ने कांग्रेस चाहती ही नहीं है कि देश से भ्रष्टाचार खत्म हो इसलिए जबकि देश के सभी राजनीतिक दल भ्रष्टाचार मुक्ति के लिए एकजुट हुए हैं, सरकार कोई पहल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि विदेशों में जमा काला धन राजनेताओं, नौकरशाहों एवं व्यापारियों का है। रामदेव ने कहा कि भ्रष्टाचार का सबसे प्रमुख कारण है बड़े नोटों का चलन। रिश्वत देना है, वोट खरीदना है या अन्य अनैतिक काम तो बड़े नोट की जरूरत है। उन्होंने मांग किया कि बड़े नोटों का प्रचलन बन्द होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications