जानबूझकर कांग्रेस ने हमें अमेठी जाने नहीं दिया : श्री श्री रविशंकर

श्री श्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केन्द्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल ने अमेठी में उनका कार्यक्रम तय किया था। उन्हें कार्यक्रम के लिए कार्ड भी बांट दिए थे लेकिन कांग्रेस के दबाव के चलते उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इससे पहले खबर आयी थी, श्री श्री को डर लग रहा था कि अमेठी में कांग्रेस और राहुल गांधी के समर्थक उनके अनुयायियों को परेशान कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने अमेठी जाने का ख्याल छोड़ दिया था। लेकिन गुरूवार को तो उन्होंने साफ तौर पर कांग्रेस पर इल्जाम लगा दिया।
गौरतलब है कि 7 नवंबर से यूपी की यात्रा पर निकले श्री श्री ने अपनी शुरूआत जौनपुर से की थी। आज उनकी यात्रा का आखिरी दिन है। श्री श्री यात्रा के दौरान सत्संग कर लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया हैं। श्री श्री 8 नवंबर को सोनभद्र, 9 नवंबर को मिर्जापुर, 10 नवंबर को सुल्तानपुर में सत्संग किया । 11 नवंबर को आज कानपुर में यात्रा का समापन होगा। कानपुर में श्री श्री आईआईटी के छात्रों को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications