तीसरी की छात्रा बनी डूडल 4 गूगल की विजेता

इंडिया गिफ्ट टू वर्ल्ड विषय पर आधारित इस चित्रकला प्रतियोगिता में वर्षा ने देश भर के 1.56 लाख स्कूली छात्र-छात्राओं को पछाड़ा है। भारतीय वाद्य यंत्रों पर बनाया गया ये डूडल (चित्रकारी) अब 14 नवंबर को गूगल के होमपेज पर होगा, जिसे पूरा देश देखेगा। दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में बच्ची को एक लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा रेयान स्कूल को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई। साथ ही14 नवंबर को 24 घंटे गूगल सर्च करने पर वर्षा द्वारा दिए गए इंस्ट्रूमेंट दिखाए जाएंगे। यह छात्रा के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।
ग्रेटर नोएडा रेयान स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने बताया कि दो माह पहले गूगल ने बच्चों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की थी। जिसमें उनके स्कूल की वर्षा गुप्ता (कक्षा तीन) पुत्र होतीलाल गुप्ता निवासी जी-491 अल्फा-दो ग्रेटर नोएडा ने भाग लिया था। बच्ची ने भारत के वाद्य यंत्रों की जानकारी दी। संगीत में जितने यंत्र भारत ने दिए हैं, उतने किसी भी देश ने नहीं दिए। मसलन, तबला, सरोद, वीणा, शहनाई आदि शामिल हैं। भगवान कृष्ण की बांसुरी पूरी दुनिया में जादुई संगीत के लिए जानी जाती है।
जाकिर हुसैन का तबला बजाना किसी अजूबे से कम नहीं है। संतूर के लिए पंडित शिव कुमार शर्मा को कौन नहीं जानता। वर्षा के पिता होतीलाल ने बताया कि अपनी बेटी की इस कामयाबी से वह बहुत खुश हैं। उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। वह पढ़ने में भी काफी तेज है।। होतीलाल मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं और ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। छात्रा की उपलब्धि से खुश होकर स्कूल की डायरेक्टेर ग्रेस पिंटो ने प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं बच्ची के परिवार को बधाई दी है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में गूगल इंडिया के प्रबंध निदेशक रंजन आनंदन ने विजेताओं के नामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि फाइनल दौर के लिए चुने गए सभी 44 छात्रों की रचनात्मकता बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि हम कहते हैं कि भारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है लेकिन हम कहते हैं कि आज दुनिया को भारत की सबसे बड़ी देन इसकी युवा पीढ़ी है, जो सभी क्षेत्रों में एक नया मानक तय कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications