ताजमहल के पास मिली संदिग्‍ध वस्‍तु क्‍या थी?

Unidentified militry cell found near Taj Mahal
आगरा। सच्‍चे दिल से किये गये बपनाह मोहब्बत की यादगार, विश्व के सात अजूबों में अव्वल सफेद संगमरमर से निर्मित ताजमहल को नेस्‍तानाबूत करने की कोशिश की सूचना से आगरा जिला प्रशासन में हडकंप मच गयी। मौके पर प्रसाशन के आला अधिकारियों और बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर एक संदिग्ध चीज बरामद की।

देखते ही देखते ताजमहल के पास बम होने की सूचना पूरे शहर में फैल गयी। जिला प्रशासन के द्वारा छानबीन करने के बाद पता चला कि बम की सूचना महज एक अफवाह थी हालांकि वहां से एक संदिग्‍ध चीज जरूर मिली। यह चीज सेना में इस्‍तेमाल होने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने इसे सेना को सौंप दिया है। गौरतलब है कि विश्व के सात अजूबों में अव्वल सफेद संगमरमर से बने ताजमहल का दूधिया चांदनी रात में पूर्णिमा के दिन दीदार करने के लिये लाखों देशी विदेशी पर्यटक आते हैं। जिस वजह से इसकी सुरक्षा को लेकर काफी गंभीरता बरती जाती है।

ताजमहल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक इलेक्ट्रिक शवदाह गृह की छत पर यह संदिग्ध वस्तु गिरी थी। इस वस्तु के गिरने से छत भी क्षतिग्रस्त हो गई है। आगरा के डीआईजी असीम अरुण के मुताबिक बरामद वस्तु सेना द्वारा इस्तेमाल होने वाले मोर्टार का सेल जैसा है। सेना के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को बताया है कि यह ऐसा सेल है जिससे ऑपरेशन के दौरान रोशनी की जाती है। हालांकि इससे धमाका नहीं किया जाता है। लेकिन फिर भी यह चिंता का विषय है कि ताजमहल के इतने करीब यह सेल कैसे पहुंचा।

ऐसा देखा गया है कि ताजनगरी आगरा काफी समय से आतंकवादियों के निशाने पर है। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल से लगभग आठ किलोमीटर दूर दिल्ली आगरा बाईपास पर भगवान टाकीज के पास जय अस्पताल के रिसेप्‍शन के निकट गत 17 सितंबर की शाम को कम तीव्रता का विस्फोट हुआ था जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हुये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+