चीन पहुंचे मोदी ने कहा चीनी भाईयो दगाबाज है पाकिस्तान
बीजिंग।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय चीन के दौरे पर हैं। नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर चीन को चेताते हुए कहा कि वह पाकिस्तान का सहयोग न करे क्योंकि आतंकवाद का जनक पाक चीन का इस्तेमाल कर रहा है। चीन की मदद से वह चीन में ही आतंकवाद फैला सकता है। मोदी ने कहा कि चीन को पाकिस्तान पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत और चीन एशिया में विकास की तरफ बढ़ रहे हैं ऐसे में दोनों देशों को व्यापार में आपसी सहयोग की तरफ बढ़ना चाहिए। इस मौके पर मोदी ने चीन की कंपनियों के साथ 2500 करोड़ रुपए के निवेश पर हस्ताक्षर भी किए। id="toptextpromo">नरेंद्र
मोदी ने चीनी नेताओं को गुजरात के विकास मॉडल की भी जानकारी दी। इस मौके पर नरेंद्र मोदी ने चीन के कई उद्यमियों को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में मोदी ने चीन को भारत में व्यापार करने का न्यौता भी दे डाला। चीनी नेताओं ने गुजरात के विकास मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि चीन ने विकास को और गति देने के लिए गुजरात के साथ व्यापार समझौते करने को मंजूरी दी है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मोदी
ने इस दौरे पर चीन के साथ कई विवादास्पद मुद्दों पर भी मंत्रणा की। नरेंद्र मोदी ने इस दौरे पर जिस TBEA कंपनी के साथ निवेश पर करार किया है यह वही कंपनी है जिसने विश्व मैप में कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा नहीं बताया है। वही कंपनी है जिसने भारत के नक्शे से कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को बाहर दिखाकर विवाद पैदा कर दिया था। चीन से पहले गुजरात में जापान और कनाडा ने राज्य में काफी बड़े स्तर पर निवेश कर रखा है।











Click it and Unblock the Notifications