दाऊद के शव का फैसला हम करेंगे : शिया बोर्ड

Dawood Ibrahim
नई दिल्ली। लोगों पर अटैक करके उन्हें मौत की नींद सुलाने वाले माफिया डॉन की इन दिनों खुद की नींद उड़ी हुई है, वजह है हार्ट अटैक। दो तगड़े दिल के झटके खा चुका दाऊद इन दिनों अपने कब्र की तैयारी कर रहा है।

ऐसी खबर है कि 56 साल के दाऊद इब्राहिम जो कि इस समय खाने में दवाईयों का सेवन ज्यादा कर रहा है, ने अपने गुर्गों को आदेश दिया है कि उसकी मौत के बाद उसे दफनाने के लिए मुंबई या उसके जन्मस्थान खेड़ में कोई जगह तलाश करें।

मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद के बारे में सिर्फ अभी यह खबर आयी है कि, वह मरने के बाद अपने वतन की मिट्टी चाहता है, पर बहस शुरू हो गयी है। किसी को नहीं पता कि दाऊद कहां पर है? पाकिस्तान या दुबई, वह कहां सांस ले रहा है, लेकिन इसी बीच शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना जहीर अब्बास रिजवी ने सबको यह कह कर चौंका दिया कि वह यानी शिया समुदाय दाऊद को भारतीय नहीं मानता हैं। लेकिन फिर भी उसकी मौत के बाद अगर भारत सरकार उसके शव को भारत आने की इजाजत देती है, तो फैसला वह करेंगे कि उसके शव के साथ क्या करना है।

गौरतलब है मोस्ट वांटेड अपराधी और तड़ी पार की सजा पाये दाऊद 1993 में मुंबई में सीरियल ब्लास्ट का आरोपी है। उसमें 250 से अधिक लोग मारे गए थे। बाद में 2008 में मुंबई में हुए हमलों में भी उसने मदद की थी। भारत की ओर से वो टॉप मोस्ट वांटेड अपराधियों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+