अन्ना पर भड़की सोनिया बोली भाषणों से नहीं मिटेगा भ्रष्टाचार

यूपीए सरकार के खिलाफ अन्ना हजारे की मुहिम के बाद से पहली बार सोनिया गांधी ने अन्ना हजारे के खिलाफ कोई सार्वजनिक टिप्पणी की है। सोनिया गांधी ने कहा कि अन्ना हजारे इस समय भ्रष्टाचार का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि कांग्रेस का विरोध कर रहे हैं। जिसकी मुहिम वे पूरे देश में चला रहे हैं। सोनिया ने कहा कि अन्ना हजारे ने पिछले कुछ महीनों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कई भाषण दिए हैं लेकिन फिर भी भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो पाया है।
सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार अन्ना हजारे को आश्वासन दे चुकी है कि संसद के शीतकालीन सत्र में लोकपाल बिल को पेश किया जाएगा। जिसके बावजूद भी अन्ना हजारे ने संयम खोते हुए कांग्रेस के खिलाफ मुहिम की शुरुआत कर दी। सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार अपने हिसाब से मजबूत लोकपाल बिल लेकर आएगी। जनता में मुहिम चलाकर या फिर भाषण देकर कोई भी सरकार को ब्लैकमेल नहीं कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications