आर्थिक वृद्वि दर बढ़ने पर सेंसेक्स के गिरने की आशंका

बहरहाल देश की आर्थिक वृद्धि को लेकर निवेशकों के विश्वास में कमी तथा कंपनियों के वित्तीय नतीजे जैसे तत्व निवेश समुदाय को सतर्क कर सकता है। शेयर बाजार पर आर्थिक वृद्धि दर के प्रभाव के बारे में ड्यूश बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले वित्त वर्ष (2012-13) में आर्थिक वृद्धि दर अगर घटकर 7 प्रतिशत रहती है तो बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गिरकर 14,500 से 16,000 अंक के दायरे में आ सकता है।
सेंसेक्स फिलहाल 17,500 अंक के आसपास है। अगस्त 2009 से यह 15,000 अंक के नीचे नहीं आया है। नवंबर 2010 में सेंसेक्स 21,000 अंक तक चला गया था लेकिन पिछले कुछ सप्ताह से नीचे चल रहा है। वहीं पिछले पांच साल से देश की आर्थिक वृद्धि दर 8.4 प्रतिशत रही है। 2008-2009 के वैश्विक वित्तीय संकट को अगर छोड़ दिया जाए तो पिछले पांच साल में औसत आर्थिक वृद्धि दर 9 प्रतिशत रही है।












Click it and Unblock the Notifications