यूपी में श्रीश्री रविशंकर का एलान, अब चुप नहीं बैठेंगे

प्रदेश के जौनपुर जिले से महासत्संग कर उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ी। वह प्रदेश में चार महासत्संग कर भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम को तेज करेंगे। उनकी इस मुहिम से भले ही प्रदेश की राजनीति गर्मा रही हो लेकिन उन्होंने इसे धार्मिक यात्रा बताते हुए कहा कि इसे राजनीतिक रंग न दिया जाये। उन्होंने कहा कि उनका यह अभियान किसी पार्टी विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि भ्रष्टाचार विरोधी है।
वैसे इस अभियान के साथ ही उन्होंने कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह को भी चुनौती दी है। मालूम हो कि दिग्विजय सिंह ने बाबा रविशंकर पर कटाक्ष करते हुए उन्हें राजनीतिक से दूर रहने की सलाह दी थी। श्री श्री रविशंकर का यह अभियान यूपी में अगले चार दिनों तक चलेगा। श्री श्री रविशंकर ने कहा कि भ्रष्टiाचार चरम पर है, अब और वह चुप नहीं बैठ सकते, इसका खुलकर विरोध करेंगे।
अन्ना हजारे के समर्थन करते हुए उन्होंने लोगों से अपील की वह न रिश्वत लें और न दें। यदि भ्रष्टाचार का खात्मा करना है तो संघर्ष को तैयार रहें वहीं उन्होंने भ्रष्टाचार के साथ ही कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ भी अभियान छेडऩे का एलान किया है। बहरहाल उनके इस तेवर से राजनीतिक दल हलकान हैं। कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अभी फिलहाल वह देखेंगे कि श्री श्री रविशंकर क्या करते हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खां ने श्री श्री रविशंकर के अभियान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अन्ना हजारे व बाबा रामदेव के बाद अब एक और बाबा मैदान में हैं, देखते हैं क्या होता है।












Click it and Unblock the Notifications