स्विस बैंक में खाते वाले सांसदों का नाम बताए सरकार: आडवाणी

इनमें एक केरल से, एक उत्तरप्रदेश और हरियाणा से है। यह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है। यदि यह सत्य है तो निश्चित तौर पर कालेधन का मामला राजनीतिक व्यवस्था के करीब से जुड़ा है। इसे केवल कर चोरी के मामलों के रुप में नहीं देखा जा सकता है। इस संबंध में सभी तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि बतौर एक सांसद, मुझे उनके बारे में जानने का यह अधिकार है और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गयी है।
यह केवल कर चोरी का मामला नहीं है, यह अपराध है। खासकर अगर बड़ी राशि है तो यह गलत जरिए से प्राप्त किया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या केंद्र वास्तव में विदेशों में अपना कोष रखने वालों का नाम खुलासा करने को इच्छुक है। आडवाणी ने कहा कि वह देश के काले धन को वापस लाने से संबंधित कदमों पर श्वेत पत्र लाने की मांग करते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications