एटीएम कार्ड रोबरी में हिसार अव्वल

राजगुरु मार्केट के चन्द्रभान ने शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में चन्द्रभान का कहना है कि एक नवंबर को वह रुपये निकालने के लिए मिनरवा होटल के पास एसबीआई के एटीएम कक्ष में गया था। रुपये निकालने के लिए कार्ड मशीन के अंदर डाला लेकिन रुपये नहीं निकले। उनका कहना है कि वहीं एक युवक खड़ा था। उसने कहा कि कार्ड मुझे दो मैं निकाल देता हूं।
चन्द्रभान ने कार्ड युवक को दे दिया और कोड नंबर भी बता दिया। युवक ने दस हजार रुपये निकाल कर दे दिए और इसी दौरान कार्ड बदल लिया। अगले दिन युवक ने पुष्पा कॉम्प्लेक्स स्थित एटीएम से चालीस हजार रुपये निकलवा लिए। रुपये निकाले के बाद चन्द्रभान के मोबाइल पर एसएमएस आया। तब उन्हें पता चला की खाते से चालीस हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। कुछ दिन पहले पनिहार चक्क के सतबीर के साथ भी इसी प्रकार की घटना हुई थी। सतबीर ने भी अनजान युवक को कार्ड दिया था और कोड नंबर बताया था। युवक ने बाद में एक लाख पांच हजार दो सौ चालीस रुपये निकलवाए थे।
हम आपको बता दें कि ऐसी एटीएम कार्ड रोबरी में हिसार रेंज अव्वल है। अक्टूबर में करीब तीन केस रोबरी के सामने आ रहे हैं। इससे पहले अक्टूबर तक हिसार में एटीएम कार्ड रोबरी के 38 दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा जींद में 11, सिरसा में सात, भिवानी में पांच और फतेहाबाद में दो मामले सामने आए। हम आपने पाठकों को कहना चाहते हैं कि वे जब भी एटीएम यूज करें तो जरा सावधानी बरतें और एटीएम पर लिखी चेतावनियों को गंभीरता से लें।












Click it and Unblock the Notifications