नोट के बदले वोट मामले में आरोपी है आडवानी : कल्याण सिंह

kalyan singh
लखनऊ। कभी भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने नोट के बदले वोट मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी को भी आरोपी बनाए जाने और उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किये जाने की मांग की है। कल्याण सिंह ने भ्रष्टाचार के विरोध में आडवानी की चेतना रथ यात्रा पर सवाल खडे़ करते हुए आज यहां संवाददाताओं से कहा कि नोट के बदले वोट मामले में आडवानी तथा उनके पूर्व सहयोगी सुधीन्द्र कुलकर्णी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ने का दावा करने वाले भाजपा के नेता कैश फार वोट मामले में जेल में बंद पार्टी के पूर्व सांसदों से मिलने के लिए लाइन लगाए खडे़ हैं। सिंह ने भाजपा पर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को भ्रष्टाचार के विरुद्ध बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में पिछले दिनों दो-दो यात्राएं, आडवानी की रथ यात्रा और पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. येदियुरप्पा की जेल यात्रा एक साथ चल रही थी।

सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को तब बदला गया जब भ्रष्टाचार के मामले खुलकर सामने आ गये। पंजाब में भी भ्रष्टाचार के आरोप में भाजपा के तीन मंत्री पद गंवा चुके हैं। उन्होंने आतंकवाद के बारे में भी भाजपा के बोलने के अधिकार को चुनौती दी और कहा कि भाजपा नीति राजग सरकार के दौरान भी आतंकवादी घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह स्वयं आतंकवादियों को साथ लेकर कंधार छोड़ने गये हुए थे इससे शर्मनाक बात क्या हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+