नाइजीरिया में तेल टैंकर अगवा, दो भारतीय के होनें की आशंका

उन्होंने बताया कि जहाज के चालक दल में शायद दो भारतीय, एक इतालवी और एक फिलिपीनी सदस्य है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जहाज में चालक दल के कितने सदस्य हैं और क्या उनमें से कोई घायल हुआ है। पोत के स्वामी, यूनान के एंकोरा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट इंक की वेबसाइट से चालक दल के सदस्यों की राष्ट्रीयता का संकेत मिलता है।
अधिकारियों ने कहा कि समुद्री दस्यु जहाज के साथ गिनी के खाड़ी से दूर रवाना हो गये और अभी तक नाइजीरिया की सुरक्षा एजेंसियों को पोत के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। ऐसी आशंका है कि उस तेल टैंकर के चालक दल में दो भारतीय सदस्य भी है। जांच एजेंसिया इस मामले की तह तक जाने की कोशीश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications