महंगाई के खिलाफ आठ नवंबर को प्रदर्शन करेगा सीपीआई

महंगाई के खिलाफ आठ नवंबर को सीपीआई का प्रदर्शन सीपीआई राज्य परिषद् के मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र कुमार शैली ने आज यहां कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि जनता के साथ विश्वासघात है। इसे तत्काल वापस लेकर सरकार को तेल कंपनियों पर पुन नियंत्राण करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि केन्द्र की जनविरोधी आर्थिक नीतियों के तहत ही तेल कंपनियों को नियंत्राण मुक्त किया गया जिसका दुष्परिणाम देश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। पिछले डेढ़ साल में पेट्रोल कीमतों में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी से देश की जनता घोर संकट में है। शैली ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार को भी चाहिए कि वह पेट्रोलियम पदार्थो पर अपने कर कम करे और प्रदेश की जनता को राहत प्रदान करे। उन्होंने आम जनता का इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर केन्द्र के इस कदम को वापस लेने का दबाव डालने का आह्वान किया है।












Click it and Unblock the Notifications