जेट एयरवेज के सिरफिरे यात्री ने एयरहोस्टेस को दांत काटा

मस्कट से मुंबई आ रहे इस विमान में बैठा एक यात्री जिसका नाम हार्दिक त्रिवेदी बताया जा रहा है, उसने अचानक ही उड़ते विमान में खड़े होकर कहा कि वो विमान में मौजूद सभी यात्रियों को मार डालेगा और विमान की खिड़की का शीशा तोड़कर खुद भी विमान से नीचे कूद जायेगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक यात्री के इस हंगामे को शांत कराने के लिए जब एयरहोस्टेस उसके पास पहुंची तो यात्री ने एयरहोस्टेस को ही दांत काट लिया। मामला गंभीर होते देख क्रू मेंबर ने समझदारी दिखायी और एक डॉक्टर की सहायता से उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिलवाकर शांत करा दिया। यात्री ने गुस्से में अपना पासपोर्ट तक फाड़ दिया था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हार्दिक को मस्कट में नौकरी के नांम पर जबरदस्त धोखा मिला है, जिसकी वजह से उसका दिमागी संतुलत बिगड़ गया है। हालांकि जब विमान अहमदाबाद में उतरा तो उसकी मानसिक दशा देखकर विमान के लोगों ने उसके खिलाफ कोई कंप्लेन नहीं की। हार्दिक की बेहोशी का आलम यह था कि वो बेहोशी के चलते मुंबई में नहीं अहमदाबाद में उतरा।












Click it and Unblock the Notifications