सरबजीत की रिहाई के लिए जनजागरण अभियान

सरबजीत की बहन दलवीर कौर ने लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की। उनका कहना कहना है कि जब तक देश की जनता का सहयोग उनके साथ नहीं होगा तब तक सरकार कूटनीतिक प्रयास तेज नहीं करेगी और उसका निदोर्ष भाई पाकिस्तान की जेल में ही दम तोड़ देगा। उन्होंने कहा कि मेरा भाई निर्दोष है उसका गांव पाकिस्तान की सीमा के पास है और रात के अंधेरे में भूल से वह सरहद को पार कर वहां चला गया था और पाकिस्तानी सेना ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। सेना ने उसे पकड़कर आरोप लगाया कि वह पाकिस्तान में हुए बम धमाके में शामिल था जबकि हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि सेना ने अगस्त 1990 को लाहौर मुलतान में बम धमाके के आरोप में उसे जेल में बंद कर दिया। श्रीमती कौर ने बताया कि सरबजीत पिछले 21 साल से लाहौर की कोटलखपत जेल में बंद है और अपनी रिहाई का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरबजीत की रिहाई के लिए उन्होंने तथा उनके परिजनों ने सभी पार्टियों व सरकार से गुजार लगायी कि किसी भी पार्टी व सरकार ने उसका सहयोग नहीं किया। चारों से निराश हो चुकी श्रीमती कौर को उम्मीद है कि यदि जनता का साथ उन्हें मिला तो सरकार अवश्य ही उनके भाई की रिहाई का प्रयास करेगी और उनके घर एक बार फिर खुशियां लौट आएंगी।
फाउण्डेशन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द सिंह व प्रदेश अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने सरबजीत की रिहायी का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के तहत दिल्ली में अनिश्चित कालीन भूख हडताल भी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications