यूपी: भैयादूज के दिन ही भाई ने बहन को जिंदा जलाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद के महोली कोतवाली इलाके के चड़रा गांव निवासी रजनी (20) पत्नी अजय कुमार ने व उसके ससुराल वालों ने आरोप लगाते हुए सदर अस्पताल में बताया कि दीपावली के मौके पर उसका भाई अशीष पुत्र आदित्य मिश्रा निवासी अढ़ौरी महोली व महोली कस्बा डाक बंगला निवासी उसका बहनोई संजय उसके घर गए थे। इस दौरान इन लोगों ने उससे जुआ खेलने के लिए उससे रुपए मांगे। इस पर रजनी ने रुपए देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर भाई आशीष व बहनोई संजय ने उसके ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा दी।
आग लगाने के बाद आरोपी भाग निकले। बताते हैं कि घटना के दौरान रजनी का पति घर पर नहीं था। गंभीर रूप से झुलसी रजनी को सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी उत्तरी ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित पक्ष से पूछताछ की। इंस्पेक्टर महोली का कहना है कि विवाहिता द्वारा लगाया जा रहा आरोप गलत है। उसने स्वयं केरोसिन डाल कर आग लगाई है। इस मामले को लेकर अभी तक किसी ने तहरीर भी नहीं दी है। वैसे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications