अन्ना कोर कमेटी की बैठक शुरू, बेदी ने कहा बैठक के बाद बोलूंगी

गौरतलब है कि टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य किरण बेदी और अरविंद केजरीवाल पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं, जबकि प्रशांत भूषण के कश्मीर पर दिए बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। हाल ही में टीम अन्ना से जलपुरुष राजेंद्र सिंह और पीवी राजगोपाल ने इस्तीफा दे दिया था। जल गुरू राजेन्द्र प्रसाद ने किरण बेदी और केजरीवाल दोनों को घमंडी कहा था।
लेकिन शुक्रवार को अन्ना टीम के हम सदस्यों जैसे कुमार विश्वास और मेधा पाटकर ने समाजसेवी अन्ना हजारे से आग्रह किया था कि वह कोर कमेटी को भंग कर दें क्योंकि भ्रष्ट तंत्रो की वजह से अन्ना कमेटी अपने मुद्दों से भटक गयी है । कुमार विश्वास ने साफ तौर पर अपने खत में लिखा था कि लगतार अन्ना की कोर कमेटी पर लग रहे आरोपों की वजह से कोर कमेटी जनलोकपाल मुद्दे पर काम नहीं कर पा रही है। कुमार विश्वास की ओर से लिखे गए इस खुले पत्र के बाद यह सवाल अहम हो गया है कि क्या लगातार उठ रहे विवादों की वजह से टीम अन्ना अपनी कोर कमेटी को भंग करने जा रही है। खैर जो भी होगा वो इस बैठक के बाद ही साफ होगा।












Click it and Unblock the Notifications