गाजियाबाद : 11 बजे होगी अन्ना कोर कमेटी की बैठक, हो सकता है महत्वपूर्ण फैसला

Anna Hazare
गाजियाबाद। आज सबकी निगाहें गाजियाबाद में दिन के 11 बजे होने वाली कोरकमेटी की बैठक पर होगी। क्योंकि इस बैठक में आज कई महत्वपूर्ण फैसले आ सकते हैं। खुद अन्ना समेत, कुमार विश्वास, मेधा पाटकर और संतोष हेगड़े इस बैठक में शामिल नहीं होगें। जबकि केजरीवाल, किरण बेदी, प्रशांत भूषण जैसे वरिष्ठ लोग इस बैठक में शामिल होगें। आज सबको उम्मीद हैं कि इस बैठक के बाद कोरकमेटी का स्वरूप बदल जायेगा।

क्योंकि शुक्रवार को अन्ना टीम के हम सदस्यों जैसे कुमार विश्वास और मेधा पाटकर ने समाजसेवी अन्ना हजारे से आग्रह किया था कि वह कोर कमेटी को भंग कर दें क्योंकि भ्रष्ट तंत्रो की वजह से अन्ना कमेटी अपने मुद्दों से भटक गयी है ।

कुमार विश्वास ने साफ तौर पर अपने खत में लिखा था कि लगतार अन्ना की कोर कमेटी पर लग रहे आरोपों की वजह से कोर कमेटी जनलोकपाल मुद्दे पर काम नहीं कर पा रही है। कुमार विश्वास की ओर से लिखे गए इस खुले पत्र के बाद यह सवाल अहम हो गया है कि क्या लगातार उठ रहे विवादों की वजह से टीम अन्ना अपनी कोर कमेटी को भंग करने जा रही है।

गाजियाबाद में शनिवार को कोर कमेटी की प्रस्तावित मीटिंग से पहले कुमार विश्वास के पत्र के कई मायने हैं, क्योंकि कुछ दिनों पहले टीम अन्ना के सबसे सक्रिय सदस्य अरविंद केजरीवाल ने ऐसी ही बातें कहीं थीं । कुमार विश्वास ने कहा कि उनकी बात का गलत मतलब ना निकाला जाये, वो चाहते हैं कि अन्ना हजारे का आंदोलन बेकार ना जाये जो कि जनलोकपाल बिल को अस्तित्व में लाने के लिए शुरू हुआ था ताकि देश को भ्रष्टाचार से मुक्त किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+