रिटायर्ड मेजर ने बनावायी अपनी आलीशान कब्र, अब मौत का इंतजार

आर्मी के मेजर रहे ग्राम संतोख रापे कोट निवासी लाल मसीह ने अपने रिहायशी मकान की दो कनाल भूमि पर करीब सात लाख रूपये की राशी खर्च करके आलीशान कब्र का बनवाई है, जिसमें छत्तरी नुमा कमरे को संगमरमर से श्रृंगार देते हुए 8 फुट लंबी, 5 फुट चौड़ी तथा 7 फुट गहरी पक्की कबर का निर्माण करवाकर लोहे के चैनल लगवाएं है। कब्र को ढकने के लिए संग मरमर की बड़ी-बड़ी प्लेंटे रखी हुई है, जबकि 30 हजार रूपये की राशी का बढिय़ा ताबूत भी फिट किया हुआ है, जिस पर खूबसूरत मीना कारी की गई है।
इस कब्र के ईद-गिर्द बनाए गए कमरों की बढिय़ा बनावट की गई है तथा कब्र की छत्त पर मसीह धर्म के चिन्ह क्रॉस लगाया गया है। केवल इतना ही कब्र तथा आसपास के कमरों में भिन्न-भिन्न प्रकार की लाईटें लगाने के साथ-साथ वातावरण को शुद्ध रखने के लिए फूल-फलों की बगीचे का भी निर्माण करवाया है। लाल मसीह का पूरा परिवार, जिसमें पांच बेटे तथा दो बेटियां है वे सब विदेश में रहते हैं। अपने ग्राम की मिट्टी से प्यार करते हुए लाल मसीह इसी कब्र में खाक-ए-सुपुर्द होने की सोच रखता है। लाल मसीह की इस आलीशान कब्र में एक पत्थर भी लगवाया है, जिसमें जन्म तिथी 7 जुलाई 1929 लिखी है, जबकि मृत्यु तिथी के लिए खाली जगह छोड़ी हुई है। इस समय लाल मसीह एक रोग से पीडि़त हैं और फिलहाल उपचाराधीन हैं।












Click it and Unblock the Notifications