गाजियाबाद: पुलिस ने अपहरणकर्ताओं से छुड़ाया 9 वर्षीय युवक को

पुसिल के अनुसार बच्चे के परिवार ने अपहरणकर्ताओं को 60 लाख रुपये की फिरौती चुकाई। पारस की रिहाई के बाद पुलिस ने मेरठ के पास मुंडाली गांव में छापेमारी करते हुए मुठभेड़ के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कवि नगर में एक और मुठभेड़ में अपहरण में शामिल छह और लोग गिरफ्तार हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में परिवार का एक पूर्व घरेलू कामगार भी शामिल है। पारस का हापुड़ में 18 अक्तूबर को स्कूल जाते समय अपहरण हो गया था। अपहरणकर्ताओं ने पारस के व्यापारी पिता अमित जैन से उसकी रिहाई के एवेज में एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications