लीबिया तानाशाही समाप्त, सीरिया में संघर्ष गहराया 24 की मौत

एक कार्यकर्ता ने बताया कि सीरियाई सेना ने आज प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं जिसमें कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। ज्यादातर लोग प्रदर्शन का गढ़ माने जाने वाले होम्स शहर में मारे गए हैं। मध्य शहर हमा में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कज्जाफी तो अब गए, बशर अब तुम्हारी बारी है। पिछले सात महीने से चल रहे सीरियाई प्रदर्शन ने अच्छी रफ्तार पकड़ ली थी मगर कुछ दिनों से सरकार की ओर से हो रही हिंसा के कारण यह धीमा पड़ने लगी थी।
संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक हिंसा के इस दौर में 3,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। सीरिया में पिछले सात महीने से जारी सत्ता विरोधी आंदोलन ने बशर सरकार को हिला दिया है लेकिन हाल के महीनों में विपक्ष कोई बढ़त नहीं बना पाया है। उसके कब्जे में न तो कोई क्षेत्र है और न ही स्पष्ट नेतृत्व। अब ऐसा प्रतीत होता है कि लीबिया के सशस्त्र संघर्ष ने सीरिया के विद्रोह में नयी जान डाल दी है।












Click it and Unblock the Notifications