घोटालों से विदेश में देश की छवी धुमिल हो रही: आडवाणी

उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी गठबंधन राजनीति की दुहाई देकर भ्रष्टाचार को समाप्त करने में विफल रही है जिसके कारण लोगों की कीमत पर कुशासन और महंगाई बढ़ी है। आडवाणी ने कहा कि आर्थिक मंदी के दौरान जर्मनी, अमेरिका, फ्रांस जैसे देशों ने स्विटजरलैंड पर वहां धन जमा करने वालों के बारे में जानकारी देने के लिए दबाव बनाया।
उन्होंने कहा कि मैंने इस विषय पर सबसे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस अवसर का लाभ उठाकर स्विटजरलैंड पर दबाव बनाने का आग्रह किया, लेकिन संपग्र सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। आडवाणी ने कहा कि अगर विदेशों में जमा कालाधन देश में वापस लाया जाए, तो 6,000 गांवों में पेयजल, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करायी जा सकती है। बादउ में गुवाहाटी में आडवाणी ने संवाददाताओं से कहा कि अगर 2014 में भाजपा सत्ता में आई तो कालाधन देश में वापस लाने की प्रतिबद्धता पर अमल करेगी।












Click it and Unblock the Notifications