प्रधानमंत्री ने की केजरीवाल पर हमले की निंदा

वही लोकपाल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार को आशा है कि संसद एक प्रभावी लोकपाल विधेयक के लिए मतदान करेगी। जो लोगों के लिए यह आश्वासन होगा कि भ्रष्टाचार उनके जीवन का हिस्सा नहीं बन सकता। प्रिटोरिया की अपनी तीन दिवसीय यात्रा से लौटते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि अन्ना हजारे जी के आंदोलन का उद्देश्य पूरा हो गया है।
हम सभी यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि हमारे सामने एक प्रभावी लोकपाल आए। प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार से विकास की प्रक्रिया को ठेस पहुंचती है भ्रष्टाचार सुशासन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। हजारे नीत विरोध-प्रदर्शन और संबंधित घटनाओं के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार पर हालिया बहस ने अपना उद्देश्य पूरा कर दिया है। इसने भ्रष्टाचार के घातक परिणामों के प्रति देश को जागरुक कर दिया है जो देश के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर रहा है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उनकी सरकार वह सब कुछ करने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे व्यवस्था में सुधार आए।












Click it and Unblock the Notifications