यूपी चुनाव में राहुल पर टिकीं कांग्रेस को उम्मीदें

Rahul Gandhi
दिल्ली (ब्यूरो)। हिसार समेत चार जगहों पर हुए उप चुनाव में मिली करारी हार से कांग्रेस अंदर ही अंदर डर गई है। इसलिए वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2012 में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरतना चाहती। इसी का परिणाम है कि यूपी चुनाव का पूरा दायित्व वह पार्टी महासचिव राहुल गांधी को सौप देना चाहती है।

सूत्रों ने बताया कि सूबे में हर विधानसभा में राहुल को पहुंचाने के लिए खाका तैयार हो चुका है। इसके अंतर्गत राहुल गांधी के लिए पांच यात्रा मार्गो का खाका तैयार किया गया है जिसमें दो-दो दिन सड़क मार्ग और बचे हुए दिन बड़ी रैलियों करने की तैयारी है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की अध्यक्षता में चुनाव अभियान समिति की बैठक हुई। इस बैठक में राहुल के लिए जिन पांच रूटों पर मुहर लगी उसमें पहला मार्ग फैजाबाद, सोनभद्र सुल्तानपुर, प्रताप गढ़, बादलपुर, जौनपुर, संत रविदास नगर और मिर्जापुर है।

वहीं दूसरा रूट कानपुर से लेकर कालपी, जालौन, झांसी और फिर हमीरपुर, तीसरा रुट लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, डुमरियागंज, बस्ती, देवरिया से कुशीनगर, चौथा रुट बिजनौर से हरदोई, बरेली, रामपुर, बदायूं और शाहजहांपुर है। पांचवा रूट सहारनपुर से मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर अलीगढ़ और आगरा तक लाने की योजना है। 1 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच इन जनसंपर्क यात्राओं के बीच दूसरे नेताओं की भी सभाएं होंगी। इसके बाद 2012 में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक राहुल गांधी की कम से कम 15 बड़ी जनसभाएं कराने की योजना है। अब देखना है कि राहुल कि इन जनसभाओं और यात्राओं से कांग्रेस को कितना फायदा पहुंचता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+