कश्मीर मुद्दे पर भारत-पाक में युद्ध हुआ तो जंग लड़ूंगा: अन्ना

पिछले कुछ दिनों से मौनवृत्त पर चल रहे अन्ना हज़ारे ने यह बात अपने ब्लॉग "अन्ना हजारे सेस" में कही है। उन्होंने लिखा है कि कुछ लोग कश्मीर से जुडे मुद्दों के बारे में अस्पष्ट बातें कर रहे हैं लेकिन वे इस तथ्य से अनजान हैं कि जब मैं सेना में था तो मैंने एक सैनिक के रूप में भारत-पाकिस्तान युद्ध में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि उनकी सोच में कोई बदलाव नहीं आया है। कश्मीर मामले पर वे एक सैनिक के रूप में अपनी जान देने को तैयार हैं।
उन्होंने कहा मेरा दृढ़ मत है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। अगर एक बार फिर से मुझे पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ना हो तो मैं इसके लिये तैयार हूं। गौरतलब है कि अन्ना के सहयोगी प्रशांत भूषण ने कश्मीर पर मैमोरेंडम लाने की बात कही थी। जिसके बाद उन पर हमला भी हुआ था। टीम अन्ना ने उनके इस बयान से खुद को अलग कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications