4 में से 3 आतंकियों को रिहा करता है पाक: रिपोर्ट

पंजाब में वर्ष 1990 से अभी तक आतंकवाद के 800 मामले सामने आये हैं जिनमें से केवल 475 पर मुकदमा चला है। पंजाब प्रांत की सरकार की ओर से एकत्र किए गए आंकड़ों का हवाला देते हुए अखबार में लिखा है कि इन सभी मामलों में 2,300 आरोपियों के नाम हैं और इनमें से 2,200 गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से 1,650 यानी 75 प्रतिशत को अदालतों ने उनके खिलाफ सबूतों के अभाव में रिहा कर दिया है।
पंजाब के मुख्य सरकारी अभियोजक चौधरी मोहम्मद जहांगीर का कहना है कि आतंकवाद के मामलों में कई बार फिरौती के लिए वसूली जैसे छोटे अपराध भी शामिल होते हैं। उन्हें आतंकवादी इसलिए मान लिया जाता है क्योंकि आतंकवाद विरोधी अधिनियम 1997 में उनका जिक्र है। उनका कहना है कि आतंकवाद के वास्तविक मामलों में सजा की दर इससे भी कम है।












Click it and Unblock the Notifications