हिसार में हार के साथ ही कांग्रेस की उल्‍टी गिनती शुरु: भाजपा

Shahnawaz Hussain
हिसार। हिसार लोकसभा उप चुनाव में भाजपा समर्थित हरियाणा जनहित कांग्रेस के कुलदीप विश्‍नोई को मिली जीत के बाद मुख्‍य विपक्षी पार्टी भाजपा काफी उत्‍साहित है। भाजपा ने कहा कि कुलदीप बिश्‍नोई की जीत असल मायने में भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जीत है। कांग्रेस की हार को भाजपा ने लोकतंत्र की जीत बताया है। भाजपा के प्रवक्‍ता शहनवाज हुसैन ने कहा है कि उपचुनाव में कांग्रेस की हार दरअसल लोकतंत्र की जीत है और इन नतीजों के साथ ही कांग्रेस सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है।

मालूम हो कि लोकसभा के उप चुनावों में लोकसभा के उप चुनावों में कांग्रेस को हरियाणा के हिसार सहित महाराष्ट्र और बिहार के विधानसभा सीटों पर भी हार का सामना करना पड़ा है। इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और पार्टी उम्‍मीदवार तसरे स्‍थान पर रहे। कांग्रेस के उम्‍मीदवार जयप्रकाश डेढ़ लाख वोटों के आसपास सिमट ही गए हैं।

हुसैन ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव के नतीजे ने कांग्रेस के लिये खतरे की घंटी बजा दी है। इस नतीजे के बाद से कांग्रेस के नेता बेहद मायूस हैं। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि पार्टी हिसार में हुई हार की समीक्षा करेगी ताकि इन पहलुओं पर नजर रखी जा सके जो शायद इस चुनाव में अधुरी रह गई हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+