बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, निकलेंगी 10 करोड़ नौकरियां

Good News for unemployed Youths, 10 Crores jobs to come
दिल्‍ली। नौकरी ढ़ूढ रहे बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्‍छी खबर आ रही है। आने वाले समय में देश के विभिन्‍न क्षेत्रों में लगभग 10 करोड़ नौकरियां निकलेंगी। यह आंकड़ा पेश किया है भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने। एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार देश की अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय विनिर्माण नीति (नेशनल मेन्यूफेक्चिरिंग पॉलिसी) को मंजूरी दे रही है। जिस वजह से आने वाले समय में लगभग 20 से 25 फीसदी नौकरियां निकलेंगी।

देश में इस समय बेरोजगारी से हर युवा परेशान है। ऐसे में अगर देश में नेशनल मेन्‍यूफेक्चिरिंग पॉलिसी लागू हो जाती है तो अस्‍थाई क्षेत्र में नौकरियों की बाढ़ आ जाएगी। इस क्षेत्र में युवा 8 हजारे से लेकर 20 हजार तक की नौकरी हासिल कर सकते हैं। भारत में पहले ही अस्‍थाई क्षेत्र बहुत तेजी से विकास कर रहा है। इस समय यह नौकरियां पैदा करने वाला सेक्‍टर बन गया है।

इस तरह की नौकरियों पर देश में ठेके पर यानिकि कॉन्‍ट्रेक्‍ट बे‍स पर की जाने वाली नौकरियां कहते हैं। जिसके आधार पर अच्‍छी स्किल वाले युवाओं को इस सेक्‍टर में नौकरी का मौका दिया जाता है। फिलहाल इतना तय है कि आने वाला समय उन युवाओं करियर के हिसाब से बेहतर हो सकता है जो नौकरी की तलाश में घूम रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+