माता पिता की मूर्तियां लगा माया ने किया अपराध: दिग्विजय

दिग्विजय ने कहा कि राज्य की बसपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और कांग्रेस पार्टी उसके भ्रष्टाचार के सबूत जुटा चुकी है। अब पार्टी प्रदेश सरकार के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर रही है जो आगामी फरवरी माह में आयोजित कांग्रेस की महारैली के दौरान जनता के सामने पेश किया जाएगा। इस आरोप पत्र के माध्यम से पार्टी जनता के सामने माया सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोलेगी ताकि जनता को पता चले कि केन्द्र द्वारा भेजी गयी करोड़ों की धनराशि जिसे जनता के हित में खर्च किया जाना था वह किन निजी मदों में खर्च कर दी गयी।
आरोप पत्र में यह भी उजागर किया जाएगा कि किन-किन कार्यों में किस प्रकार भ्रष्टाचार किया गया तथा जनता का धन किन-किन लोगों की जेबों में गया। पार्टी की चुनावी तैयारियों के बारे में उन्होंने बताया कि 135 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गयी है। शेष पर जल्दी ही उम्मीदवार घोषित कर दिये जाएंगे। सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल से चुनावी समझौता अंतिम दौर में है जल्दी ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
दिग्विजय ने कहा कि मुख्यमंत्री मायावती ने अपने साथ अपने माता पिता की सरकारी खर्चे पर मूर्ति बनवाकर संज्ञेय अपराध किया है। उन्होंने कहा कि यह सोचने वाली बात है कि सरकारी खर्च पर कोई किस प्रकार अपने परिवार के लोगों की मूर्ति बनवा सकता है। सिंह ने उन आरोपों का खण्डन किया कि कांग्रेस व बसपा एक दूसरे से मिले हुए हैं उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले या बाद में बसपा से पार्टी कोई समझौता नहीं करेगी। श्री ङ्क्षसह ने कहा कि कांग्रेस की राज्य में सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उनका कहना है कि राज्य के हालात देखकर पता चलता है कि जनता बसपा सरकार से ऊब चुकी है तथा कांग्रेस की ओर देख रही है।












Click it and Unblock the Notifications