दिग्विजय दलित विरोधी रुख अपना रहे है: बसपा

mayawati
लखनऊ। बसपा ने आज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया ओर कहा कि नोएडा पार्क में मूर्तियों और स्मारकों पर उनका बयान समुदाय के प्रति उनकी मानसिकता को दर्शाता है। बसपा के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि सिंह द्वारा संवाददाता सम्मेलन में लगाए गए आरोप उनके तथा उनकी पार्टी की मानसिकता के परिचायक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह दलित विरोधी मानसिकता रखते हैं और निराधार आरोप लगा रहे हैं।

नोयडा में लगभग पौने सात सौ करोड रूपयों की लागत से बने राष्‍ट्रीय दलि‍त प्रेरणा स्‍थल का उदघाटन करते हुए मायावती ने काग्रेंस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बसपा की ताकत से काग्रेंस घबरा गई है। इसलिए काग्रेंस मीरा कुमार या सुशील कुमार शिंदे को प्रधानमंत्री बना सकती है। मायावती के इस बयान पर काग्रेंस नेता दिग्विजय सिंह ने मुद्दे को लगभग टालने वाले अंदाज में कहा कि डाक्‍टर मनमोहन सिंह देश के बेहद ईमानदार प्रधानमंत्री है और अभी तो कोई पद खाली ही नहीं हैं।

इधर रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के नेता और बाबा साहुब भीमराव अंबेडकर ने मायावत ीपर निशाना साधते हुए कहा कि अगर प्रदेश के विधान सभा चुनाव के पहले कांग्रेस किसी दलित को प्रधानमंत्री के रूप में तरजीह देती है तो मायावती डर क्यों रही हैं। प्रकाश अंबेडकर ने मीरा कुमार और सुशील कुमार शिंदे के साथ-साथ बूटा सिंह और कुमारी सेलजा को भी प्रधानमंत्री पद के लिये योग्य उम्मीदवार बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+