मायावती कर सकती है नोएडा को कमिश्नरी की घोषणा

Mayawati
दिल्ली (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती आज नोएडा आ रही हैं। इस दौरान वह 700 करोड़ की परियोजनाओं का तो उद्धाटन करेंगी ही साथ ही गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा को कमिश्नरी बनाने की भी घोषणा कर सकती है। हालांकि अभी तक इसके बारे में केवल जिले में सुगबुगाहट भर है पर अंदर ही अंदर शासन स्तर पर इसकी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं। सूत्रों ने बताया कि यदि कुछ बड़ा व्यवधान नहीं आया तो यह अपूर्ण काम भी आज पूर्ण हो जाएगा। गौरतलब है कि कमिश्नरी के लिए नोएडा से सटे तीनों जिलों के जिलाधिकारी पहले से ही लखनऊ में डेरा डाले हुए थे पर अंतिम निष्कर्ष के रूप में कुछ भी मीडिया में नहीं आने दिया गया। इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस बाबत आज कुछ घोषणा कर सकती है। वैसे कुछ आईएसएस अधिकारी इसका विरोध कर रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही तीन नए जिलों की भी घोषणा मायावती कर चुकी हैं। उसी समय यह कयास लगाया जा रहा था कि नोएडा को कमिश्नरी बनाने की तैयारी चल रही है पर उस समय उसकी घोषणा नहीं हुई। आज संभव है कि इसकी घोषणा मायावती कर दें।

शाम को पांच बजे पहुंचेंगी नोएडा

मुख्यमंत्री मायावती आज शाम पांच बजे एपीजे स्कूल के ग्राउंड में हेलीकॉप्टर से उतरेंगी। इसके बाद वे सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल (सेंट्रल पार्क) पहुंचेंगी और दलित प्रेरणा स्थल समेत दो दर्जन के लगभग परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगी। 33 हेक्टेयर में विकसित पार्क के 75 प्रतिशत हिस्से में ग्रीनरी और 25 प्रतिशत हिस्से में निर्माण कार्य किया गया है। सेक्टर-30 स्थित डॉ. भीमराव मल्टीस्पेशयलिटी अस्पताल, महामाया बालक इंटर कॉलेज, गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज आदि का लोकार्पण भी वे करेंगी। सेंट्रल पार्क परिसर में मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगी। फिर वे ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय जाएंगी।

नोएडा में आज रहेंगे ये रूट बंद

मुख्यमंत्री मायावती के कार्यक्रम को देखते हुए रूट डायवर्ट कर दिया गया है। नोएडा एंट्री प्वाइंट से फिल्म सिटी व सेंट्रल पार्क की ओर जाने वाले सभी मार्गों को शहर के दूसरे मार्गों की ओर चार घंटे के लिए डायवर्ट किया गया है। सूत्रों ने बताया कि सीएम की सुरक्षा के मद्देनजर दोपहर तीन बजे से फिल्म सिटी, मयूर विहार से सेक्टर-16 ए फिल्म सिटी, डीएनडी से ग्रेटर नोएडा, कालिंदी कुंज से फिल्म सिटी, ग्रेटर नोएडा से फिल्म सिटी, फिल्म सिटी से डीएनडी, फिल्म सिटी से ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा से मयूर विहार, ग्रेनो से डीएनडी, सेक्टर-15ए से डीएनडी,सेक्टर-15ए से फिल्म सिटी व सेक्टर-15ए से एक्सप्रेस-वे के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है।

पांच हजार कर्मचारी सुरक्षा में तैनात

मुख्यमंत्री मायावती की सुरक्षा में 5000 जवान तैनात किए गए हैं। इसके लिए बृहस्पतिवार को रिहर्सल भी किया गया। लोकार्पण की तैयारियों को लेकर कई दिनों से शासन स्तर के उच्चाधिकारी नोएडा में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दिकी सहित स्थानीय नेता व पार्टी कार्यकर्ता भी पार्क में कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे रहे। मुख्य स्तूप के प्रत्येक पत्थर को चमकाने के लिए काफी संख्या में महिला मजदूर दिनभर उन्हें पोछने में जुटी रहीं। मुख्यमंत्री के लिए पार्क के भीतर मुख्य स्तूप पर अस्थाई मंच बनाया गया है। वहां से वह लोगों को संबोधित करेंगी। पूरे कार्यक्रम की रिकर्डिग के लिए पार्क के चप्पे-चप्पे पर 40 कैमरे लगाए गए हैं। लोगों को कार्यक्रम देखने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए जगह-जगह एलसीडी भी लगी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+