उमा भारती ने कहा आडवाणी से बड़ा कोई नेता नहीं

Uma Bharti
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटी भाजपा की नजर लोकसभा चुनाव पर है। पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए बतौर मुख्यमंत्री किसी नेता का नाम तो नहीं ले रही, लेकिन प्रधानमंत्री के लिए आडवाणी का नाम अवश्य सामने रख दिया। पीएम पद के लिए आडवाणी के नाम की पेशकश करते हुए उमा भारती ने कहा कि उनसे बड़ा और काबिल और कोई नेता नहीं है। 2014 में यदि केन्द्र में भाजपा की सरकार आयी तो प्रधानमंत्री आडवाणी ही होंगे।

विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रभारी उमा भारती ने जन चेतना यात्रा निकाल रहे लालकृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री का मजबूत दावेदार बताते हुए कहा कि यदि केन्द्र में भाजपा की सरकार आती है तो आडवाणी ही प्रधानमंत्री होंगे। आडवाणी की जन चेतना यात्रा का समर्थन करते हुए उमा ने कहा कि यह यात्रा आडवाणी को प्रधानमंत्री बनने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में आडवाणी ही प्रधानमंत्री पद के सबसे उपयुक्त उम्‍मीदवार हैं। पार्टी में उनसे बडा कोई नेता भी नहीं है।

आडवाणी का जोरदार समर्थन करते हुए सुश्री भारती ने इसके लिये इतिहास का भी हवाला दिया और कहा कि दिवगंत पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह बोफोर्स घोटाले के बाद कांग्रेस से इस्तीफा देकर पहले काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने आये और देश के प्रधानमंत्री बने।

आडवाणी भी देश में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ जन चेतना यात्रा पर निकले हैं और काशी विश्वनाथ का दर्शन किया है लिहाजा उनके भी प्रधानमंत्री बनने की संभावना प्रबल है। उन्होंने कहा कि श्री आडवाणी ने ही प्रधानमंत्री पद के लिये अटल बिहारी वाजपेयी का नाम सुझाया था।

वहीं आडवाणी ने एक बार फिर दोहराया कि देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना एवं कालेधन को वापस लाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से जब तक भ्रष्टाचार का खात्मा नहीं होगा तब तक देश इससे मुक्त नहीं हो सकता। भ्रष्टाचार मिटाकर ही देश का नवनिर्माण किया जा सकता है। आडवाणी ने कहा कि अगर देश में भ्रष्टाचार इसी रफ्तार से बढ़ता गया और काला धन जो विदेशों में जमा है नहीं लाया गया तो देश कभी भी महान नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि देश से भ्रष्टाचार मिटाना एवं विदेशों में जमा काला धन वापस लाना जनचेतना यात्रा का मूल उद्देश्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+