राज्यसभा के संयुक्त निदेशक शिरडी में, चोर घर में

Shirdi Sai Baba
दिल्ली (ब्यूरो)। राज्यसभा में तैनात ज्वाइंट डायरेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी (48) भगवान का आशीर्वाद लेने परिवार के साथ शिरड़ी गए थे, इस दौरान चोरों ने अपना काम कर दिया। जिस अपार्टमेंट में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, वहां चौबीसों घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं।

आईपी एक्सटेंशन इलाके में डायरेक्टर के घर में चोरी के बारे में दोपहर में पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी। मधु विहार पुलिस गार्ड के अलावा पड़ोसियों से पूछताछ कर छानबीन कर रही है। प्रदीप सपरिवार फ्लैट नंबर-234, सीताराम अपार्टमेंट, आईपी एक्सटेंशन में रहते हैं। परिवार में पत्नी, मां और एक बेटा है। प्रदीप राज्यसभा स्टैब्लिश ब्रांच में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। सुबह प्रदीप सपरिवार शिरडी दर्शन के लिए गए थे। बृहस्पतिवार पड़ोसियों ने देखा कि प्रदीप के फ्लैट का ताला टूटा हुआ है। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पास में रहने वाले प्रदीप के भाई अजीत को दी।

अजीत फ्लैट में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने घर की अलमारी से एक हजार डॉलर, जेवरात और कुछ कैश उड़ा लिया था। अजीत ने मामले की सूचना अपने भाई और पुलिस को दी। अजीत ने बताया कि करीब पांच लाख का चोरों ने माल उड़ाया। सही आकलन प्रदीप के आने के बाद ही हो पाएगा। एक पड़ोसी ने बताया कि सोसाइटी के सभी गेट पर 24 घंटे निजी सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। पुलिस लोगों से पूछताछ कर मामले छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+