बच्चे कर सकते हैं भ्रष्टाचार का खात्मा: अब्दुल कलाम

कोयंबटून में एक प्रोग्राम में छात्रों के साथ चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में कलाम ने एक सर्वेक्षण का हवाला दिया और कहा कि भारत में एक अरब आबादी है जो 20 करोड़ घरों में रहती है। जिस हिसाब से प्रत्येक मकान में 5 सदस्यों का परिवार यानि माता पिता तथा बच्चे रहते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि 30 प्रतिशत मकान भ्रष्ट साधनों के जरिए अर्जित किए गए।
कलाम ने बच्चों से कहा कि उनमें अपने माता-पिता की आय के स्रोत के बारे में सवाल करने का साहस होना चाहिए और उन्हें भ्रष्ट धन से खरीदी गई कार में सफर करने से इंकार कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार मिटाने का एक समाधान हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे आने वाले समय में भ्रष्टाचार में अपने आप कमी आ जाएगी। आने वाली पीढ़ी भी भ्रष्टाचार से दूर रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications